भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली दर वृद्धि के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली दर वृद्धि के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
चंद्रपुर जिले के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर जताया विरोध
चंद्रपुर :- १ अप्रैल २०२३ से महाराष्ट्र राज्य नियामक आयोग द्वारा बिजली दरों पर वृद्धि की गई है। इसके खिलाफ भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोला है। इस संदर्भ में उपमुख्य मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिलाधिकारी चंद्रपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में बढ़ाए गए दरों को रद्द करने की मांग की गई थी अन्यथा आंदोलन की चेतावनी भी ज्ञापन में राज्य सरकार को दी गई थीं। दिए गए ज्ञापन का कोई जवाब नही मिलने पर भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी अब रस्ते में उतर गई है। इसीलिए आज तारीख १३/०९/२०२३ को भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी के माध्यम से चंद्रपुर के गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। साथ ही जिलाधिकारी चंद्रपुर के माध्यम से उपमुख्य मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन भी सौंपा गया। और बढ़ाए गए दरों पर जनप्रतिनिधियों चुप क्यों है ऐसा सवाल विरोध प्रदर्शन में चंद्रपुर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से किया गया। और आने वाले दिनों में यह जनप्रतिनिधि बढ़ाए गए बिजली के दरों को वापिस लेने के लिए शासन को बाध्य करेगे क्या? ऐसा सवाल भी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने उठाया।
और आगे कहा की बढ़ाए गए बिजली दरों से सभी सामान्य नागरिकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। बढ़े हुए बिजली दरों का भुगतान सामान्य नागीरको को करना पढ़ता है। जनप्रतिनिधियों को यह सब सुविधा मुफ्त में मिलती है। चंद्रपुर तहसील के विधायक २०० यूनिट बिजली फ्री देने के आश्वासन पर चुन कर आए और किया हुआ वादा भूल गए। हद तो ये हो गई के बढ़ाए गए बिजली दरों पर भी विधायक किशोर जोरगेवार बोलने के लिए तैयार नहीं है। ठीक उसी तरह महाराष्ट्र राज्य विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार भी शासन द्वारा बढ़ाए गए बिजली दरों पर चुप्पी साधे बैठे हुए है। शायद नेता प्रतिपक्ष पद की भूमिका विजय वडेट्टीवार को पता नही। उसी तरह चंद्रपुर जिले के विकास पुरुष कहे जाने वाले महाराष्ट्र राज्य सरकार में वन मंत्री तथा चंद्रपुर जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी सरकार के खिलाफ बोलने से बच रहे है। उसी तरह चंद्रपुर जिले की जितने भी विधान सभा क्षेत्र के विधायक है वह सब भी बढ़ाए गए बिजली दरों पर चुप्पी साधे बैठे है। बढ़ाए गए बिजली दरों पर जनहित की मांग को लेकर आवाज बुलंद करने वाली प्रथम पार्टी भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी है।
और कहा की चंद्रपुर जिले की जनता को अब समझ जाना चाहिए की जितने भी जनप्रतिनिधि हमने चुन कर दिए है वह सारे के सारे जनप्रतिनिधि अब सिर्फ अपना स्वार्थ देख रहे हैं। जनसामान्य के मुद्दो से इन जनप्रतिनिधियों का कोई लेनदेन नही है। जनहित की मांग को ले कर आवाज को बुलंद करने वाली एक मात्र भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी है। और शासन ने अब भी बढ़ाए गए बिजली दरों को रद्द नही किया तो भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा इस आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। और सम्पूर्ण चंद्रपुर जिले में भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ाए गए बिजली दामों के मुद्दे को ले कर जनजागृति की जाएगी। इसीलिए भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी में भरी संख्या में लोग जुड़े और यह जो जनहित की मांग को ले कर हम संघर्ष कर रहे है इसे सरकार को बाध्य करने तक हमारा सहयोग करने का आव्हान भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने किया।
इस समय पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, भारतीय आजाद युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अरशद कच्छी, राजा भाई, साबिर हुसैन, गुफरान शेख,  अरबाज कच्छी, नदीम कुरेशी, नईम कुरेशी, इरशाद शेख, सुहास रामटेके , संतोषी यादव, आसिफ रज़ा, सैफ शेख, फैसल पाशा, राशिक शेख, फैजान शेख, सलीम शेख,अब्दुल रहेमान शेख, अन्य पार्टी के कार्यकर्ता सदस्य मौजूद थे।